मधेपुरा, जुलाई 3 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। बुधमा ओपी क्षेत्र के नयानगर वार्ड 14 में गुरुवार को बोरी में बंद एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान नयानगर निवासी प्रकाश शर्मा की पत्नी सविता देवी (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी। बताया गया कि गुरुवार दोपहर गांव के कुछ लोगों की नज़र एक संदिग्ध बोरी पर पड़ी। बोरी से दुर्गंध आने और उसके भीतर शव होने की आशंका पर ग्रामीणों ने तत्काल बुधमा ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुधमा ओपी प्रभारी विक्की रविदास और उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बोरी खोलकर देखने पर उसमें एक महिला का शव मिला। शव के साथ एक रस्सी भी बरामद हुई। मृतका के गले पर फंदे का निशान पाया गया। पुलिस ने मौत के वास्तविक क...