मधेपुरा, नवम्बर 22 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार विषय पर सीएलएफ एंकर पर्सन एवं एचएनएस नोडल पर्सन के लिए आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान एनीमिया, प्रसवोत्तर शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, रजोनिवृत्ति, अवसाद, महिलाओं के निजी स्वास्थ्य की देखभाल, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, उच्च जोखिम नवजात, गरिमामय वृद्धावस्था एवं कैंसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य इन विषयों के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना एवं स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। इस प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग...