मधेपुरा, अक्टूबर 7 -- Madhepura News: घैलाढ़ संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर प्रखंड समन्वयक खुशबू कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका चांदनी कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 35 एवं 84 का निरीक्षण कर कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र लाभुकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौ...