मधेपुरा, अक्टूबर 29 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता बी. पी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में स्टार्टअप सेल के तत्वावधान में स्टार्टअप वित्तपोषण, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल वित्तीय समाधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एलडीएम नीतीश कुमार, एसबीआई शाखा प्रतिनिधि दुर्गा कुमार, जीएम डीआईसी विनोद कुमार, संस्थान के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर, स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज मुरलीधर प्रसाद सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रोफेसर स्वाति शिवांगी तथा जिला स्टार्टअप समन्वयक मोहम्मद सादिक आज़मी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी एवं क्वारक हाउसिंग के संस्थापक प्रभात कुमार ने सभी अतिथियों के समक्ष अपना स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किया। यह भी ...