Madhepura News: बिजली चोरी मामले में तीन लोगों पर केस
मधेपुरा, अक्टूबर 27 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। बिजली चोरी मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया जेई मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कई जगहों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने की सूचना पर छापेमारी दल का गठन किया। टीम ने नरदह पंचायत के विभिन्न टोलों में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान नरदह कोरचक्का वार्ड 10 के तीन घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान से उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल है। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के अनुसार बिजली चोरी करने मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.