मधेपुरा, जुलाई 10 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। गुरुवार की देर शाम चलाए गए अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं के घर में मीटर रहने के बावजूद मीटर से तार बायपास कर पोल से सीधे टोका फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। टीम ने बिजली चोरी से हुई राजस्व की क्षति को लेकर संबंधित लोगों पर करीब साढ़े पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। विद्युत आपूर्ति शाखा चौसा के जेई राजीव रंजन ने बताया कि आलमनगर के सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार और मानव बल सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने चौसा पूर्वी पंचायत के बसैठा, चौसा पश्चिमी पंचायत के सहोरा टोला, रसलपुर धुरिया पंचायत के परवत्ता टोला, चिरौरी पंचायत के पहाड़ापुर ट...