Madhepura News: बिजली गुल रहने से उपभोक्ता हो रहे परेशान
मधेपुरा, अगस्त 11 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों की परेशानी हर दिन बढ़ रही है। पूरे दिन पावर कट की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की सिंचाई के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था से लोगों का आवश्यक कामकाज प्रभावित हो रहा है। पावर कट और फेज डाउन की समस्या गंभीर बनी हुई है। मुरलीगंज पावर ग्रिड के बभनगामा फीडर में पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली से आमलोग हलकान रहे। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हर दस मिनट, आधे घंटे और कभी एक घंटे बाद बिजली गुल हो जाती है। बिजली आपूर्ति की लचार व्यवस्था से विद्युत आधारित कामकाज प्रभावित हो रहा है। मुरलीगंज के शंकर यादव ने कहा कि बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था से आमलोग परेशान हो रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.