Madhepura News: बिजली का सामान चोरी मामले में केस
मधेपुरा, जुलाई 30 -- Madhepura News: पुरैनी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि औराय वार्ड पांच में जांच के दौरान एक घर में अवैध बिजली सामग्री एल टी केवल 16 एम एम के दो सौ मीटर पाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से औराय बहियार, खैरहो बहियार, गणेशपुर बहियार में लगातार कृषि ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी हुई है। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सरकारी सम्पत्ति की चोरी मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.