मधेपुरा, जुलाई 14 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पानी घुसने के बाद लगभग दो महीने तक सड़क से आवाजाही बाधित हो जाती है। पौरा टोला-हरजोड़ा घाट जाने वाली आरडब्ल्यूडी सड़क जर्जर व बदहाल बनी हुई है। बावजूद इसके विभाग और जिला प्रशासन बेफिक्र बना है। इसका खामियाजा इस क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सरकार के निर्देश पर बाढ़ पूर्व तैयारी में सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव अनिवार्य बताया जा रहा है। लेकिन अधिकारी सरकार के निर्देशों का पालन करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क में दर्जनों जगहों पर छोटी-बड़ी खाई बन जाने से लोगों को आवाजाही के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं हरजोड़ा घाट की ओर से करीब तीन सौ फीट की लंबाई में सड़क जीर्णशीर्ण होने से पैदल चलना भ...