Madhepura News: बाढ़ के बाद संभावित परेशानी की सताने लगी चिंता
मधेपुरा, जुलाई 7 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों के बहियार में संभावित बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली परेशानियों की चिंता लोगों को सताने लगी है। बताया गया कि इस इलाके में बाढ़ के दौरान तीन पंचायतों के बहियार में पानी जमा हो जाता है। हर साल हजारों एकड़ खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने के कारण खेती चौपट हो जाती है। ऐसे में किसान इस बाद धान की रोपनी करने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। किसानों की मानें तो नंबे समय तक जल जमाव रहने के कारण समय पर रबी फसल भी बुआई नहीं हो पाती है। ऐसे में इस इलाके के किसानों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ता है। जनजीवन प्रभावित के साथ-साथ पशुओं के चारा के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लिहाजा किसान अभी से ही पशु चारा जुटाने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि कुछ ऐसे परिवार है जो पशुपालन से हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.