Madhepura News: बाबा नगरी बनी 'जाम नगरी': सावन में श्रद्धालु बेहाल, बुधवार को मवेशी हाट ने बढ़ाई मुसीबत
मधेपुरा, अगस्त 6 -- Madhepura News: सिंहेश्वर । निज संवाददाता बिहार की प्रसिद्ध बाबा नगरी सिंहेश्वर में सावन के पावन महीने में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बुधवार को लगने वाले मवेशी हाट के कारण पूरे बाजार की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जाम शाम छह बजे तक पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। इस दौरान एम्बुलेंस, स्कूल वैन, यात्री बसें, निजी वाहन और दोपहिया सवार घंटों तक सड़क पर रेंगते रहे। महज एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग गया।
जाम का कब्जा दुर्गा चौक से नारियल बोर्ड तक जाम का कब्जा सिंहेश्वर मुख्य बाजार में दुर्गा चौक, पुलिस लाइन, बस स्टैंड और नारियल बोर्ड तक लगभग एक किलोमीटर का इलाका दिनभर जाम की चपेट में रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बार यातायात पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.