Madhepura News: बाजार में जल जमाव की समस्या गंभीर बनी
मधेपुरा, सितम्बर 4 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय की विभिन्न सड़कों पर जल जमाव की समस्या गंभीर बनती जा रही है। सड़क पर जलजमाव से बाजार वासी सहित आमलोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में ऐसी परेशानी पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। बाजार में कई जगहों पर लंबे समय तक जल जमाव रहने से पैदल चलने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि पिछले वर्ष नए सिरे से पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया। सड़क बनने से प्रखंड वासियों में आस जगी थी कि अब इस समस्या से निजात मिलेगा। लेकिन समस्या दूर नहीं होकर गंभीर बन गयी है। पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान एक फीट प्लैंग यूं ही छोड़ देने से दुकान के आगे जल जमाव मी समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में दुकान पर आने वाले ग्राहकों के साथ साथ दुकानदारों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.