मधेपुरा, अक्टूबर 12 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिंदुआरी भमरा टोला वार्ड 15 में बाइक से ठोकर लगने को लेकर हुईमारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया। एक पक्ष के रमेश शर्मा की पत्नी सेमा देवी के आवेदन पर गांव के ही बिनोद यादव सहित उसके परिवार के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के विनोद यादव के आवेदन पर दीपक शर्मा सहित उसके परिवार के कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना बीते मंगलवार बताई गई है। थाना में दिए आवेदन में सेमा देवी ने बताया कि उसका बेटा दरवाजे के सामने सड़क पर खड़ा था। इसी बीच आरोपी बाइक से वहां पहुंचा। धक्का मार कर वह भाग गया। वह अपने बेटे के साथ उसके घर पर कहने गई तो वे लोग गाली- गलोज और मारपीट करने लगे। मा...