मधेपुरा, सितम्बर 4 -- Madhepura News: बिहारीगंज। नगर पंचायत के कुश्थन छबिलवा चांप बहियार पोखर से कुश्थन वार्ड 3 निवासी पंकज कुमार आजाद का पुत्र आयुष कुमार (17) का शव गुरुवार को बरामद किया गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु होने का अनुमान लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...