मधेपुरा, जुलाई 27 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल बेलारी में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एचएम अश्विनी कुमार ने की। संगोष्ठी में समावेशी शिक्षा हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। मौके पर एचएम ने कहा कि संगोष्ठी में समावेशी शिक्षा की अवधारणा, प्रत्येक बच्चे के प्रति संवेदनशील व्यवहार , विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, स्कूल में सहित स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा की गयी। इसके अलावा बच्चों के स्कूल में शत-प्रतिशत उपस्थिति व ठहराव को प्राथमिकता देने, बच्चों को साफ सफाई और स्कूल ड्रेस में भेजने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों के शैक्षणिक व्यवस्था पर चर्चा हुई। मौके पर सुनीता देवी, मोना कुमारी, शिवानी कुमारी, मिथुन राम, गुड्डू कुमार, र...