Madhepura News: बकरी को लेकर मारपीट में काउंटर केस
मधेपुरा, सितम्बर 16 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में बीते शनिवार को बकरी को लेकर हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के आवेदन पर भी केस दर्ज किया गया है। ग्रामीण नीतीश कुमार की पत्नी रूपा कुमारी के आवेदन पर लीला देवी सहित उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रूपा कुमारी ने कहा कि घटना के दिन आरोपी लीला देवी मकई के खेत में बकरी चरा रही थी। मना करने पर वह गाली-गलोज पर उतारू हो गई। इसी बीच सभी आरोपी हरबे हथियार से लैस होकर आ धमके। उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान सोने की नाकमुन्नी झटक लेने और जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया गया। मामला नहीं सुलझने पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.