Madhepura News: फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील
मधेपुरा, जुलाई 26 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज । उदाकिशुनगंज अनुमंडल में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने और किसी भी अफवाह को आगे साझा नहीं करने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति भंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सड़क जाम करने या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: किंजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा राज्य के विभिन्न स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.