Madhepura News: फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि
मधेपुरा, अक्टूबर 12 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों युवा शामिल हुए। कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी गयी। युवाओं ने फिल्म अभिनेता पाटेकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर युवाओं ने भारतीय सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को सराहा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभिषेक ठाकुर ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनायी। उनके अभिनय में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों और आम आदमी के संघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.