मधेपुरा, जुलाई 27 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। भतनी थाना क्षेत्र के टेंगराहा सिकियाहा वार्ड दस में फसल चराने को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग जख्मी हो गए। परिजनों ने सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर किरण देवी, पल्लवी कुमारी, प्रीतम कुमारी को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने मारपीट की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन दिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...