Madhepura News: प्रशासनिक कार्य संस्कृति में पारदर्शिता जरूरी: डीएम
मधेपुरा, अक्टूबर 28 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के अवसर पर डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग एवं प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में सुशासन को सुदृढ़ बनाने, सरकारी कार्यों में निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के महत्व पर बल दिया गया। डीएम अभिषेक रंजन ने प्रशासनिक कार्य संस्कृति में नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.