मधेपुरा, सितम्बर 10 -- Madhepura News: पुरैनी। बीआरसी स्थित प्लस टू विद्यालय परिसर में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जवाहर मेहता ने की। बैठक में विद्यालय की विधि व्यवस्था सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी। विद्यालय परिसर में बने अधूरा प्लस टू विद्यालय का भवन और चहारदिवारी के निर्माण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। इस दौरान जवाहर मेहता ने कहा कि कई महीनो से भवन निर्माण पूर्ण नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानी होती है। विद्यालय में चहारदिवारी नहीं रहने से अवांछित लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इससे विद्यालय में शैक्षणिक माहौल नहीं बन पा रहा है। इस दिशा में जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की गयी। सदस्यों के द्वारा विद्यालय के प्रधान छवेंद्र कुमार से कहा गया कि ससमय विद्यालय पहुंचकर ...