Madhepura News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हथियार लहराना पड़ा महंगा
मधेपुरा, अक्टूबर 27 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। विसर्जन जुलूस में हथियार लहरा कर भौकाल जमाना दोनों युवकों को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी सन्नी कुमार और कल्याण कुमार शाहपुर गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो क्लिप में दो युवक राइफल लेकर विसर्जन जुलूस में लगातार फायरिंग कर रहा था। वीडियो क्लिप शाहपुर दुर्गा मंदिर के विसर्जन जुलूस का था। वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। दोनों को तत्क्षण गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने एयर गन से फायरिंग की बात कबूल कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो में फायरिंग के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.