मधेपुरा, जुलाई 25 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता प्रखंड सभागार में शुक्रवार को अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी पर चर्चा की गयी। अंचलाधिकारी अंकेश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 23 नाव का संचालन होने की बात कही। संभावित बाढ़ को लेकर एसडीआरएफ टीम को भी जल्द बुलाने की बात कही गयी। अंचलाधिकारी ने बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि और विभिन्न दलों के नेताओं से राहत और बचाव कार्य पर विस्तार से चर्चा की। बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा और उसके निदान के लिए रणनीति बनायी गयी। बैठक में पीओ मनरेगा अवनी कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम कुमार, उप प्रमुख अवधेश मंडल, मुखिया रमेश कुमार रमन, पूनम कुमारी, राहुल मंडल, राजेश रोशन, मुखिया प्रतिनिधि अर...