मधेपुरा, अक्टूबर 29 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता नगर पंचायत स्थित सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर पोखर में डूबने से एक युवक की जान चली गई। आपदा मित्र व स्थानीय गोताखोर की मदद से गुरुवार की सुबह शव को पोखर से निकाला गया। परिजनों ने साजिश के तहत पोखर में डुबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया गया कि नगर पंचायत के वार्ड 19 रितलाल टोला बैसा टोला के अरविंद मिस्त्री के पुत्र विक्रम मिस्त्री (28) की बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवमंदिर पोखर में डूबने की सूचना मिली। परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ पोखर में उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। उधर घटना स्थल पर पहुंचे अंचलाधिकारी अंकेश कुमार, एसएचओ कुलवंत कुमार व अन्य पदाधिकारी ने जायजा लिया। सीओ अंकेश के पहल पर आपदा मित्र जिला अध...