मधेपुरा, अक्टूबर 28 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के संतनगर वार्ड सात में बुधवार को सरकारी पोखर में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि विजय यादव की पुत्री परी कुमारी (3) वर्ष की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, विजय यादव पंजाब में मजदूरी करने गए हैं। बुधवार को परी की मां घरेलू काम में व्यस्त थी, जबकि बच्चे आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान परी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली, तो स्थानीय लोगों ने सरकारी पोखर में तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची पानी में डूबी मिली। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...