मधेपुरा, नवम्बर 2 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता पुलिस ने नगर पंचायत मुख्यालय स्थित बीआरसी चौक से हंगामा मचाते एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम सूचना पर पीटीसी अजय रंजन ने नगर पंचायत मुख्यालय स्थित बीआरसी चौक के पास नशें में हंगामा मचाते एक पियक्कड़ को पकड़कर सीएचसी लाया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के दौरान नशें में होने की पुष्टि किया। नशें की पुष्टि होने पर पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पियक्कड़ नगर पंचायत मुख्यालय स्थित वार्ड 11 का प्रहलाद पासवान बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ को मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...