Madhepura News: पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक
मधेपुरा, जुलाई 23 -- Madhepura News: शंकरपुर, संवाद सूत्र। बिहार सरकार की पहल ऑपरेशन विधि पलक के तहत गुरुवार को मध्य विद्यालय मधैली बाजार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार सहित महिला एवं पुरुष पुलिस बल की टीम विद्यालय पहुंची और छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को साइबर अपराध, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से दूर रहे। यह भी पढ़ें- स्कूल में छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.