Madhepura News: पुरैनी में धान अधिप्राप्ति कार्य का हुआ शुभारंभ
मधेपुरा, नवम्बर 7 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पुरैनी पैक्स में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ ) अमित कुमार साहा ने किया । इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष, पैक्स प्रबंधक सहित पंचायत के कई किसान उपस्थित रहे। धान अधिप्राप्ति के शुभारंभ के दौरान किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान बिक्री करने और अधिप्राप्ति की प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी। किसानों को सरकारी स्तर पर धान बिक्री की प्रक्रिया, आवश्यक औपचारिकताओं और भुगतान संबंधी जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी। अधिकारियों ने बताया कि धान अधिप्राप्ति का उद्देश्य किसानों को उसकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना और बिचौलियों से होने वाली परेशानी से बचाना है। बीसीओ ने बताया कि डीसीओ के मार्गदर्शन में जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.