Madhepura News: पुरैनी: करंट लगने से युवक की मौत
मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: पुरैनी,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के औराय वार्ड 11 में बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक खेरहो वार्ड 16 निवासी वकील मिस्त्री का पुत्र नीतीश कुमार( 28) बताया गया। बताया गया कि नीतीश करीब पांच वर्षों से औराई गोठ बस्ती वार्ड 11 निवासी पूर्व मुखिया मो. मुस्ताक के यहां रहकर फर्नीचर मिस्त्री का काम करता था। रोज की तरह बुधवार को भी नीतीश काम पर पहुंचा था। शाम करीब चार बजे उसने अपनी निजी बाइक पानी से धोया था। इससे उसके कपड़े और शरीर भीग गए थे। इसी दौरान उसका पैर बिजली के एक नंगे तार पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। साथ में काम कर रहे सहयोगियों ने तत्काल बिजली की लाइन काटी। लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। कुछ ही दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.