Madhepura News: पुराना पुल हटाए बिना बना दिया नया पुल,
मधेपुरा, जुलाई 3 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर-गम्हरिया मुख्य मार्ग में कटैया गांव के पास राहगीरों के लिए सफर खतरनाक बन गया है। प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों ने एक पुराने और जर्जर पुल को हटाए बिना उसके बगल में नए पुल का निर्माण कर दिया। दोनों पुल पर यातायात चालू रहने से वाहन चालक दिग्भ्रमित होकर लगातार भीषण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सड़क के बीच दो-दो पुल चालू रहने के कारण रात के अंधेरे या तेज रफ्तार गुजरने वाले वाहन चालकों को समझ नहीं आता कि किस पुल से निकलना है। इस मार्ग पर पुराने पुल को नहीं हटाने जाने के कारण नए पुल के पास अचानक तीखा मोड़ बन गया है। ऐसे में आमने-सामने की गाड़ियां टकरा जाती है। स्थानीय ग्रामीण पंकज यादव, शशि शर्मा, शंकर बोस, रौशन यादव ने कहा इस भ्रम की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.