Madhepura News: पीड़ित परिजन को दी आर्थिक सहायता
मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: मधेपुरा। शहर के वार्ड14 में कॉलेज के बगल में बसे भूमिहीन परिवार के कप्पो ऋषिदेव ठेला चालक के निधन पर लोगों ने दुख जताया है। पूर्व पार्षद ध्यानी यादव और रवीना कुमारी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया। उन्होंने मृतक के परिजन रंजू देवी को तत्काल दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। नगर परिषद के कार्यपालक से मांग किया कि शहरी बीपीएल राशन कार्ड धारियों को भी कबीर अंत्येष्टि के तहत दी जाने वाली सहायता राशि मुहैया करायी जाए। मौके पर अनीषा भारती, सुदामा देवी, सुनीता देवी, ललन यादव, सुरेंद्र राय, चंदूला देवी, फूलों ऋषिदेव, पवन ऋषिदेव, बालेश्वर ऋषिदेव, सूरज ऋषिदेव, वीणा देवी, अंजू देवी, कपलेश्वर ऋषिदेव सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.