Madhepura News: पिकअप की ठोकर से बच्चे व कावंरिया जख्मी
मधेपुरा, अगस्त 17 -- Madhepura News: बिहारीगंज निज प्रतिनिधि स्टेट हाइवे 91 पर बिसनपुर चौक के पास शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे एक छह वर्षीय बच्चे को पीकअप से ठोकर लग गई। ठोकर मारने के बाद भागने के दौरान घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे स्टेट हाइवे बायपास पर चालक द्वारा संतुलन खोने से पीकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। पीकअप पलटने से उस पर सवार बाबाधाम से लौट रहे कई शिवभक्त कावंरिया जख्मी हो गये। विसनपुर चौक के पास ठोकर लगने से जख्मी छह वर्षीय बच्चा कार्तिक कुमार पिता सुमन ठाकुर घर विसनपुर वार्ड 12 और पीकअप पर सवार गीतादेवी, अंकित कुमार, शुशील मेहता, भनय शर्मा सहित अन्य को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। पीएचसी के चिकत्सिक डॉ. शिवम कुमार ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए जख्मी बच्चा कार्तिक कुमार, पीकअप पर सवार गीता देवी, अंकित कुमार को हायर सेंटर रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.