मधेपुरा, जुलाई 25 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। पुलिस ने स्थानीय हिंदुस्तान मार्बल टाइल्स के दुकानदार निरंजन साह की पुत्री पार्वती की हत्या में शामिल एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि बदमाश की धड़ पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे मोबाइल लोकेशन के माध्यम से एसआई शशि प्रकाश, दीनानाथ सिंह सहित एसटीएफ की टीम नेसहरसा रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश बिहारीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड 10 निवासी रूपेश कुमार बताया गया। मालूम हो कि 19 सितंबर 2025 को हिंदुस्तान मार्बल टाइल्स दुकानदार की पुत्री पार्वती की हत्या कर दी गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...