Madhepura News: पाइपलाइन गैस कनेक्शन को लेकर हुई बैठक
मधेपुरा, सितम्बर 10 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सभा कक्ष में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) गैस पाइपलाइन कनेक्शन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस कनेक्शन पहुंचाने और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पीएनजी गैस पाइपलाइन से संबंधित जानकारी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि जिन इलाकों में अभी तक घरेलू गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है या जिन उपभोक्ताओं को पाइपलाइन कनेक्शन लेने में किसी तरह की परेशानी हो रही है, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही विशेष शिविर लगाया जाएगा। बैठक में शहर में अधिक से अधिक घरेलू एवं कमर्शियल उपभोक्ताओं को पाइप्ड गैस सुविधा से जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गयी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.