Madhepura News: पशुपालकों में मवेशियों के लिए चारा जुटाने की चिंता
मधेपुरा, सितम्बर 4 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। कोसी नदी के बढ़ रहे जल स्तर से निचले इलाके के गांव में एक बार फिर परेशानी उत्पन्न हो गयी है। एक दर्जन से अधिक गांव के चारों तरफ पानी फैल जाने से मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो गयी है।मोरसंडा, लौआलगान पश्चिमी और लौआलगान पूर्वी सहित आधा दर्जन पंचायतों के निचले इलाकों में पानी घुसने के बाद पशुपालक अपनी मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानो के लिए पलायन कर रहे हैं। जबकि कई पशुपालकों को मवेशियों के लिए चारा जुटाने की चिंता सता रही है। बताया गया पिछले तीन-चार दिनों से फुलौत के घघड़ी नदी और मोरसंडा के बलोरा घाट में जल स्तर बढ़ने से फुलौत पूर्वी पंचायत के बड़ी खाल, बर बिग्घी, पिहोरा बासा, करैल बासा, कदवा बासा, अनूप नगर, बिजली धार, फुलौत पश्चिमी पंचायत के सपनी मुसहरी, घसकपुर, पनदही बासा, झंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.