मधेपुरा, अगस्त 29 -- Madhepura News: मधेपुरा। कलेक्ट्रेट में डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। डीएम ने सभी दस आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित, प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम आम लोगों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- Ara News: जनता दरबार में 20 आवेदकों की सुनी गईं समस्याएं यह ...