मधेपुरा, नवम्बर 9 -- Madhepura News: मधेपुरा। संवाद सूत्र दीपावली की रात पटाखे और फुलझड़ी फोड़ने के दौरान एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। सभी झुलसे लोगों और बच्चों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। सदर अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर तैनात डॉ.मिथिलेश ने बताया कि पटाखे से झुलसने वाले करीब 12 लोगों का इलाज किया गया। शहर के जयपाल पट्टी वार्ड 14 निवासी सुसुपाल यादव के पुत्र राजपाल यादव फुलझड़ी फोड़ने के दौरान उसका मुंह झुलस गया। जख्मियों में संजीव कुमार, त्रिलोक नारायण, अमन कुमार, सुरभि, हरिचंद्र राय, निशा, सुधांशु कुमार, शिवम कुमार शामिल हैं। जख्मी में दो युवक भी है जिसमें एक 41 वर्षीय योगेंद्र यादव और दूसरा 26 वर्षीय अमन कुमार है। यह भी पढ़ें- Munger News: दीपावली: सदर अस्पताल में गूंजती रही घायलों की चीखें, बर्न और मारपीट के...