Madhepura News: पटसन गोदाम में भीषण आग से लाखों की क्षति
मधेपुरा, अक्टूबर 21 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। बसनवाड़ा पंचायत के तेलियारी गांव में मंगलवार की रात एक पटसन गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि तीन दमकल व पंपसेट की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में लगभग 40 लाख रुपए की पटसन के जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया कि तेलियारी वार्ड सात निवासी सुशील कुमार साह मध्य विद्यालय तेलियारी के पास चदरा के गोदाम में पटसन का करोबार करता था। पटसन गोदाम में मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे आग लग गयी। आग की लपटें देख ग्रामीण व बसनवाड़ा दुर्गा मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की भयावह स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.