Madhepura News: नौगछिया बासा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
मधेपुरा, सितम्बर 21 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता पुलिस ने बसनवाड़ा पंचायत के नौगछिया बासा से चार बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष हुस्न आरा ने बताया कि गुप्त सूचना पर शनिवार की शाम एएसआई नंद कुमार यादव ने पुलिस बल के सहयोग से बसनवाड़ा वार्ड पांच नौगछिया बासा में गोपाल कुमार के घर छापामारी की। जहां छापामारी के दौरान 750 एमएल का चार बोतल रॉयल स्टेज विदेशी शराब बरामद हुई। शराब बरामद होते हीं उसे जब्त कर मौके पर मौजूद कारोबारी गोपाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद विदेशी शराब को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नासरीगंज में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.