मधेपुरा, जुलाई 7 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। महाराजगंज गांव से अपनी मां के साथ ग्वालपाड़ा बाजार जा रही नाबालिग युवती को दुधैला गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों द्वारा जबरन अगवा कर लेने की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। युवती की बरामदगी के बाद उसकी चिकित्सकीय जांच करा कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...