Madhepura News: नाग पंचमी और सोमवारी को लेकर श्रद्धापूर्ण माहौल
मधेपुरा, अगस्त 18 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा। नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं की विशेष चहल-पहल देखी गई। नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए परंपरा के मुताबिक धान का लावा और दूध का चढ़ावा चढ़ाया गया। सर्पदंश के शिकार लोगों को मंत्र से राहत दिलाने का दावा करने वाले ओझाओं ने नाग पंचमी पर माता विषहरि की पूजा कर मंत्र सिद्ध करने का अनुष्ठान किया। सोमवारी को सिंहेश्वर स्थान में जल चढ़ाने वाले शिवभक्तों का तांता रविवार को देर शाम के बाद से ही लगना शुरू हो गया था। बोल बम का नारा लगाते हुए शिवभक्तों का काफिला रात भर एनएच 106 से गुजरता रहा। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रावण माह के तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं व कांवरियों की भीड़ सोमवार को पूजा - अर्चना के लिए शिव मंदिरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.