Madhepura News: नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए होगा जनसंवाद
मधेपुरा, अक्टूबर 28 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। जनक जीतन सरस्वती विद्या मंदिर भतनी के प्रांगण में नशामुक्ति को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने विभिन्न गांव के प्रमुख अभिभावकों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा की। इस दौरान लोगों से समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में एसडीपीओ ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही युवाओं को नशे की लत से बचाने का प्रयास किया जाएगा।एसडीपीओ ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.