मधेपुरा, अक्टूबर 17 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। शहर के भिरखी पुल के नीचे धार में शुक्रवार को नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। धार में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग यगी। पुल पर लोगों की भीड़ लगने के कारण कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। बताया गया कि शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे ने नवजात का शव मधेपुरा- सहरसा रोड के किनारे भिरखी पुल के नीचे धार में फेंक दिया। धार के किनारे नवजात का शव पड़ा होने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ लग लगने। नदी किनारे शव को देख कर लोगों में रोष नजर आया। आक्रोशित लोगों ने नवजात का शव धार में फेंके जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अस्पताल को चिह्नित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने कहा कि नवजात का शव धार में कैसे और कहां से पहुंचा ...