Madhepura News: नल से नहीं निकल रहा पानी
मधेपुरा, अक्टूबर 23 -- Madhepura News: मधेपुरा। मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत विभिन्न वार्डो में नल से पानी नहीं निकल रहा है। जगह-जगह नल जल योजना से संबंधित पाईप के फटे रहने, नल के टूटने आदि के कारण नल से पानी की आपूर्ति बंद हो गयी है। हालांकि विभाग की ओर से नल से पानी निकलने का दावा करती रही है। स्थानीय रमेश कुमार, संजय कुमार, उमेश कुमार यादव, किशोर सिंहा आदि ने बताया कि नल से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। अगर कभी-कभार पानी की आपूर्ति होती भी है तो विभिन्न जगहों पर जलजमाव हो जाता है। पीएचईडी के ईई ने बताया कि नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.