Madhepura News: नप के सफाई कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर गए
मधेपुरा, सितम्बर 15 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी काम बंद कर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया और नप के अधिकारी को अपनी मांगों से अवगत कराया। नप के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को आउट सोर्सिंग कंपनी के अधिकारी से बात करायी गयी है। जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जबकि सफ़ाई कर्मचारियों का कहना है कि संतोषजनक बातचीत नहीं हुई है। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस संबंध में सफाई कर्मचारियों ने नप के अधिकारी को लिखित सूचना दी है। इसकी जानकारी नप के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और श्रम अधीक्षक को भी दी गयी है। सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे चंदन अंबेडक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.