मधेपुरा, अगस्त 27 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के करुआ नदी में युवक का शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक के पिता के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने गौरीपुर पंडा टोला वार्ड चार निवासी बाबुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की पृष्ठभूमि मृतक के पिता प्रमोद मंडल उर्फ पिंटू ने थाना में आवेदन देकर बताया कि रविवार की शाम बाबुल कुमार उसके घर आया और बेटे अंकुश कुमार को अपने साथ ले गया। घर पहुंचने पर बाबुल की मां चंदा देवी ने उसे चाय पिलायी। इसके बाद से अंकुश का कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने मृतक की मां को सूचना दिया कि करुआ घाट पर एक शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान अंकुश कुमार के रूप में की। परिजनों के अनुसार मृतक का मोबाइल फोन और गले में पहना चांदी का चेन ग...