मधेपुरा, अगस्त 6 -- Madhepura News: शंकरपुर। मौरा कवियाही पंचायत के वार्ड13 निवासी चन्द्रदेव यादव (50)की मंगलवार की शाम नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। बताया गया कि चन्द्रदेव यादव मंगलवार की शाम अपने घर के समीप नदी में भैंस को नहलाने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शंकरपुर के थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से चन्द्रदेव यादव की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इ...