Madhepura News: दो साल बाद गोबर गैस प्लांट हुआ चालू
मधेपुरा, जुलाई 3 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड के दिग्घी पंचायत के वार्ड पांच में स्थापित गोबर गैस प्लांट गुरुवार से चालू कर दिया गया है। दो साल बाद प्लांट से गैस सप्लाई शुरू होने पर लाभुको ने हर्ष व्यक्त किया। बीडीओ गोपाल कृष्णन ने बताया कि गैस सप्लाई चालू कराने बाद संबंधित कनेक्शन धारी लाभुकों का चूल्हा भी चलाकर देखा गया। स्थानीय 40 लोगों को कनेक्शन दिया गया है। फिलहाल सात लाभुकों को चूल्हा दिया गया है। अन्य लाभुको को भी चूल्हा जल्द मिल जाएगा। सुबह और शाम गैस सप्लाई होगा। साथ ही अन्य समय में किसी लाभुक को आवश्यकता पड़ने पर वे ऑपरेटर से बात कर गैस सप्लाई ले सकते हैं।मालूम हो कि वर्ष 2024 में सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत लाखों रुपये खर्च कर गोबरगैस प्लांट स्थापित किया गया था। जिले के धुरिया कलासन में आयोजित प्रगति या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.