Madhepura News: दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग घायल
मधेपुरा, अगस्त 5 -- Madhepura News: कुमारखंड। थाना क्षेत्र के सिकरहटी में मंगलवार को स्टेट हाइवे 91 पर दो बाइक की सीधी टक्कर में एक बाइक चालक और उसपर सवार घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि मुरलीगंज वार्ड चार निवासी मो सलीम अपनी बाइक से टिकुलिया जा रहा था। सिकरहटी मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। दुर्घटना में चालक मो सलीम और बाइक के पीछे सवार काशीपुर वार्ड एक निवासी मो हामिद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, एक रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.