मधेपुरा, जुलाई 2 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता नगर पंचायत वार्ड 14 पुवारी टोला में बुधवार को छोटे भाई की हत्या करने के बाद बड़े भाई आत्महत्या करने से कुल का चिराग बुझ गया। बड़े भाई ने बुधवार को तड़के करीब पांच बजे स्नान पूजा करने के बाद घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। इस घटना से क्षेत्र के लोग सकते में हैं। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : भाई को गोली मारकर खुद को गोली मारी, मौतघटना का विवरण पुवारी टोला निवासी नवल भगत के बड़े पुत्र पंकज कुमार ने बुधवार को सुबह गोली मार कर अपने छोटे भाई छोटू कुमार (27) की हत्या कर दी। छोटे भाई की हत्या करने के बाद पंकज ने अपनी कनपटी में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। एक साथ दोनों भाइयों की मौत होने से कुल का दीपक बुझ गया। परिजनों ने कहा कि मृतक पंकज ने बुधवार की सुबह स्नान क...